| |

पोरबंदर : महात्मा गांधी की जन्मस्थळी


पोरबंदर : महात्मा गांधी की जन्मस्थळी

गुजरात राज्य के पीिचमी छोर पर अरब सागर के मनोरम बंदरगाह पोरबंदर में गांधीजी का जन्म हुआ। गांधीजी के जन्म की स्मृति को जीवंत बनाने के लिए 79 फीट ऊंची एक इमारत का निर्माण उस गली में किया गया जहाँ 2 अक्टूबर 1869 को बापू का जन्म हुआ। कीर्ति मंदिर यहाँ का प्रमुख आकर्षण केन्ौ है। यहाँ गांधीजी का तिमंजिला पैतृक निवास भी है जहाँ ठीक उस स्थान पर एक स्वस्तिक चिह्म बनाया गया है जहाँ गांधीजी की माँ पुतलीबाई ने उन्हें जन्म दिया था। लकडी की संकरी सीढी अभ्यागतों की ऊपरी मंजिल तक ले जाती है जहाँ गांधीजी का अध्ययन कक्ष है। कीर्तिमंदिर के पीछे नवी खादी है जहाँ गांधीजी की पत्नी कस्तूरबा का जन्म हुआ था।

कीर्ति मंदिर से जुडी हुई नयी इमारत में एक गांधी साहित्य ग्रंथालय, एक प्रार्थना गृह, एक पौध शाला तथा गांधीजी के जीवन की चित्रावलियों से सजी ऊंची मीनार है।


कैसे पहुँचे

अहमदाबाद से पोरबंदर बडी आसानी से पहुँचा जा सकता है। अहमदाबाद के लिए मुंबई और दिल्ली से पर्याप्त मात्रा में रेल और हवाई सुविधाएँ उपलब्ध हैं : मुंबई से सीधे पोरबंदर के लिए हवाई और रेल सुविधाएँ हैं।


यात्रा का सर्वोत्तम समयः

अक्टूबर से मार्च


कृपया अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क करें ।

1. http://www.indiatravelinfo.com/ahmedabad-hotels/gandhi.htm

2. http://www.ahmedabad-hotels.net/gandhi.htm

| |