| | |

जय जय बोलो

आज आया शुभ दिवस महान,

देश में बना नवीन विधान !

समझ गांधी के गौरव गीत,

प्राप्त करना है लक्ष्य पुनीत,

विश्व बन्धुत्व सुख अनमोल,

विश्व बापू की जय जय बोल।

मनाओ हर्ष न किन्तु अपार,

वहीं होता है अत्याचार,

न उसका रह पाये लवलेश,

वही करना उपाय दुर्गेश,

दुष्ट प्रतिद्वन्दी जायें डोल।

विश्व बापू को जय जय बोल ।

- दुर्गेश

| | |